घर - घर में हो रही है मां की उपासना.......धूमधाम से मनाई जा रही है दुर्गाअष्टमी
(Rajasthan, India) प्रसिद्ध तीर्थ त्रिपुरा सुंदरी में महाअष्टमी के पावन पर्व पर सुबह की मंगला आरती में हजारों श्रद्धालुओं ने भाग लेकर मां का आशीर्वाद प्राप्त किया। सुबह 5 बजे आरती में भाग लेने के लिए बांसवाडा.... परतापुर... डूंगरपुर....सागवाडा सहित आसपास के गांवों के लोगों ने पदयात्रा कर मंदिर पहुंचे। पुजारी नरेश पाठक के द्वारा आकर्षक श्रृंगार कर महाआरती की गई। सुबह से ही दर्शन के लिए कतारें लगनी शुरू हो गई। मंदिर व्यवस्थापक मंडल के अध्यक्ष कारीलाल पंचाल और प्रवक्ता अंबाला पंचाल ने बताया कि सुबह की मंगला आरती में ही करीब दस हजार लोगों ने लाभ प्राप्त किया,,,,,,,दुर्गाअष्टमी का पर्व आज उदयपुर में धुमधाम से मनाया गया। इस मौके पर कन्याओं की पूजा की गई। इस पर्व को नारायण सेवा संस्थान में भी अनुठे अंदाज में मनाया गया। इस पावन अवसर पर संस्थान ने ऑपरेशन कि गई 501 कन्याओं का पूजन किया गया। नारायण सेवा संस्थान की ओर से नवरात्री के अवसर पर सिर्फ कन्याओं के ऑपरेशन किए गए ओर इसके तहत उदयपुर में 501 और दिल्ली में 200 ऑपरेशन किये गये। अष्टमी के मौके पर देश के विभिन्न राज्यों से आई विकलांग कन्याओं की पूजा अर्चना कर संस्थान ने इस पर्व को यादगार बनाया। इस मौके पर उदयपुर के सांसद अर्जुनलाल मीणा भी पहुंचे ओर उन्होंने सभी लोगों को स्वच्छ भारत अभियान के तहत जुडने की अपील करते हुए देश के कोने कोने से आये लोगों को स्वच्छता की शपथ भी दिलाई।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।