धौलपुर में एसीबी की कार्रवाई.......
(Bari, Dhaulpur) धौलपुर जिले की एसीबी की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए विधुत निगम के जेईएन राहुल सोनी सहित दो तकनीकी सहायकों को नौ हजार रूपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। पूरा मामला यूँ है कि सैपऊ के खपरैल निवासी एक व्यक्ति के घर पांच दिन पहले जेईएन सहित दो लोगों ने छापा मारकर विद्युत चोरी का मामला पकड़ा था, जिस मामले को निपटाने की एवज में जेईएन ने फरियादी से 9 हजार रूपये की रिश्वत माँगी। रिश्वत मांगने की शिकायत लेकर फरियादी भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की टीम के पास पहुंचा, जहां तय कार्यक्रम के अनुसार जैसे ही फरियादी ने रूपए जेईएन और उसके तकनीकी सहायकों को दिए तभी मौके पर मौजूद भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की टीम ने जेईएन और एक तकनीकी सहायक को गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान तीसरा कर्मचारी खेतों की ओर भाग गया। जिसे खेतों से गिरफ्तार किया। इस दौरान भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की टीम के एक सिपाही को चोट भी लगी है। इस पूरे मामले में तीन लोगों की गिरफ्तारी के बाद भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की टीम कार्यवाही करने में लगी है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।