शिवसेना-बीजेपी के गठबंधन में दरार की पटकथा पवार ने लिखी: राज ठाकरे
(MAHARASHTRA, India) 15 अक्तूबर को होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले एक बार फिर मराठी मूल का मुद्दा उठाते हुए राज ने कहा कि अगर वह सत्ता में आये तो राज्य में उन निजी सुरक्षा एजेंसियों को बंद कर देंगे जो केवल उत्तर भारतीय लोगों को रोजगार दे रहीं हैं। उन्होंने कहा कि शरद पवार ने भाजपा नेताओं से कहा था कि उनके शिवसेना के साथ गठबंधन टूटते ही वह भी कांग्रेस से संबंध तोड़ लेंगे और बिल्कुल ऐसा ही हुआ। कुछ दिन पहले पूर्व मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण ने बयान दिया था कि राकांपा की नजदीकियां भाजपा से बढ़ने की वजह से उसने कांग्रेस से नाता तोड़ा। राकांपा इन आरोपों का खंडन कर चुकी है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।