महाराष्ट्र और हरियाणा में चुनाव प्रचार में हिस्सा लेंगे प्रदेश के भाजपा और कांग्रेस के आला नेता
(Rajasthan, India) राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सचिन पायलट ने महाराष्ट्र और हरियाणा में होने वाले विधानसभा चुनावों में कांग्रेस प्रत्याशियों के सहयोग के लिए प्रदेश कांग्रेस के नेताओं को जिम्मेदारी सौंपी हैं। प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलट के निर्देशानुसार महाराष्ट्र विधनसभा चुनावों में कांग्रेस प्रत्याशियों के सहयोग के लिए पूर्व केन्द्रीय मंत्री नमोनारायण मीणा, सांसद अश्कअली टाक, प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष गोपाल सिंह शेखावत, पूर्व सांसद बद्रीराम जाखड, इज्येराज सिंह, विधायक महेन्द्रजीत सिंह मालवीय, अशोक चांदणा, पूर्व मंत्री एमादुीन अहमद खान, पूर्व विधायक उदयलाल आंजना, प्रदेश कांग्रेस के सचिव विजेन्द्रसिंह शेखावत तथा राज्य बुनकर संघा के अध्यक्ष महेश शर्मा को लगाया है। इसी प्रकार हरियाणा विधानसभा चुनावों में कांग्रेस प्रत्याशियों के सहयोग के लिए नेता प्रतिपक्ष रामेशवर डूडी, पूर्व केन्द्रीय मंत्री महादेव सिंह खण्डेला, लालचंद कटारिया, सांसद नरेन्द्र बुढानिया, पूर्व सांसद डॉ. प्रभा ठाकुर, डॉ. ज्योति मिर्धा, श्रीगंगानगर जिला कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष पृथीपाल सिंह संधू और कृष्णा पूनियां को लगाया है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।