(Bikaner, Bikaner)
जैतून के तेल का उत्पादन करने वाला राजस्थान देश का पहला राज्य होगा। मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे आज बीकानेर जिले के लूनकरणसर में रिफाइनरी का उद्घाटन करेंगी। रिफाइनरी शुरू कराने के लिए इजरायल से विशेषज्ञों की टीम भी पहुंच गई है।प्रदेश में इस समय नागौर, श्रीगंगानगर, अलवर, बीकानेर जिले की 282 हैक्टेयर भूमि पर जैतून की खेती हो रही है, जिसे बढ़ाकर अब पांच हजार हैक्टेयर करने का लक्ष्य है। जैतून के फल रिफाइनरी में भेजे जाएंगे, जहां तेल निकाला जाएगा। इस तेल को प्रदेश में राज ऑलिव ब्रांड नाम से बेचा जाएगा। इसके उत्पादन से लेकर पैकेजिंग का काम प्रदेश में ही होगा। इस समय जैतून का तेल विदेशों से आयात किया जा रहा है। यह तेल ह्वदय रोग और डायबिटीज के लिए उपयोगी है। विश्व में सबसे ज्यादा 41 प्रतिशत जैतून तेल का उत्पादन स्पेन में हो रहा है। इजरायल, इटली, ग्रीस, पुर्तगाल, लीबिया, सीरिया, टर्की, मोरक्को, टयूनिशिया, अल्जीरिया व जोर्डन समेत अन्य देशों में भी जैतून तेल का उत्पादन किया जा रहा है। 3 करोड़ 57 लाख की लागत से इटली से मंगवाएं गए संयंत्र को औषधीय पेड़ों से देश में तेल उत्पादन की दिशा में बड़ा क दम माना जा रहा है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।