बुराई पर अच्छाई की जीत का त्योहार विजयदशमी आज..........
(Rajasthan, India) कहते है पुतले जलाने से मन के भीतर का रावण नहीं मरता...जरूरत है मन के राम को जिंदा रखना । कुछ इसी संकल्प के साथ आज प्रदेशभर में विजय दशमी का पर्व मनाया जा रहा है । सिरोही में विजयदशमी पर रावण दहन किया जाएगा। इस बार रावण दहन रिमोट से होगा| इस तकनीकी का उपयोग पहली बार होगा|रावण का पुतला 25 फिट ....मेघनाद और कुम्भकरण का पुतला 35-35- फिट का बनाया गया है। दहन का कार्यकर्म काफी आकर्षक होगा। सभापति जय श्री राठोड़ ने बताया की शाम 6 बजे नवीन भवन मे कार्यक़म आयोजित किया जाएगा। बुराई पर अच्छाई की जीत के संदेश को लेकर उदयपुर में दशहरे का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस मौके पर भंडारी दर्शक मंडल की ओर से शहर में साठ फीट रावण.. 55 फीट कुंभकरण और 55 फीट मेघनाद के पुतले का दहन किया जाएगा। मंडल सदस्यों के अनुसार शाम सात बजकर बीस मिनट पर भगवान राम की ओर से तीर छोड़कर रावण दहन होगा।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।