(MAHARASHTRA, India)
मूल रूप से उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले से ताल्लुक रखने वाले अखिलेश चौबे को मनसे ने मुंबई की कांदीवली (पूर्व) सीट से अपना उम्मीदवार बनाया है। चौबे मनसे के कानूनी प्रकोष्ठ के महासचिव हैं तथा इस विधानसभा चुनाव में पार्टी की ओर से टिकट पाने वाले इकलौते उत्तर भारतीय हैं। पेशे से वकील चौबे ने कहा कि उनकी पार्टी किसी समुदाय के खिलाफ नहीं है जैसा कि कुछ लोग समझते हैं और मनसे महाराष्ट्र के विकास में योगदान देने के इच्छुक किसी भी व्यक्ति का स्वागत करेगी। उन्होंने कहा, मेरी पार्टी ऐसे लोगों को नहीं चाहती है जिनके दिमाग में काम से जुड़ा एजेंडा नहीं है। हम उन सभी लोगों का स्वागत करते हैं जो इसको लेकर निश्चित हैं कि वे अपनी जिंदगी में क्या करना चाहते हैं। हम दूसरे राज्यों के ऐसे लोगों को चाहते हैं जो सिर्फ महाराष्ट्र की प्रगति में योगदान देना चाहते हैं, लेकिन अपने निजी विकास को लेकर जागरूक है। कांदीवली (पूर्व) विधानसभा क्षेत्र में कुल 2,72,000 मतदाता हैं जिनमें से 90,000 उत्तर भारतीय मतदाता हैं। इसके बाद 74,000 मराठी और 60,000 गुजराती मतदाता हैं।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।