सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली मारूति कार-
मारूति सियाज अब तक की सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली मारूति सेडान कार है। इसका डीजल मॉडल 26.2 किलोमीटर प्रतिलीटर का माइलेज देता है, जबकि पेट्रोल मॉडल 20.7 किलोमीटर प्रतिलीटर का माइलेज देता है।
मारूति सियाज के वेरियंट और फीचर-
कंपनी ने मारूति सियाज पेट्रोल को फीचर्स के अनुसार चार वेरियंट वीएक्सआई, वीएक्सआई प्लस, जेडएक्सआई और जेडएकसआई प्लस में उतारा गया है, वहीं सियाज डीजल को भी चार वेरियंट की च्वॉयस वीडीआई, वीडीआई प्लस, जेडडीआई और जेडडीआई प्लस में उतारा गया है।
किस वेरियंट में क्या खास फीचर-
वीएक्सआई और वीडीआई:
ये दोनों बेसिक वेरियंट है जिनमें प्रोजेक्टर हेडलैंप, फ्रंट और रीयर आर्म रेस्ट, कीलैस एंट्री, ऑडियो सिस्टम, फेबिक्री अपहोल्स्ट्री जैसे फीचर्स स्टैंडर्ड तौर पर दिए जा रहे हैं।
वीएक्सआई प्लस और वीडीआई प्लस:
इन दोनों ही वेरियंट में ड्राइवर एयरबेग, एबीएस, ईबीडी, क्लाईमेट कंट्रोल, पार्किग सेंसर, ब्लूटुथ इंटीग्रेटेड ऑडियो सिस्टम, स्टीयरिंग माउंटेड कंट्रोल, हाइट एडस्टेबल ड्राइवर सीट जैसे फीचर स्टैंडर्ड तौर पर दिए जा रहे हैं।
जेडएक्सआई और जेडडीआई:
ये दोनों ही मिड रेंज वेरियंट है जिसमें 15 इंच अलॉय व्हील, रीयर सनसेड, कीलैस एंट्री एंड गो, दो एयरबेग, इलेक्ट्रिक रीयर व्यू मिरर, रिवर्सिग कैमरा, फैब्रिक और लेदर अपहोल्स्ट्री जैसे फीचर स्टैंडर्ड तौर पर दिए जा रहे हैं।
जेडएक्सआई प्लस और जेडडीआई प्लस:
ये टॉप एंड वेरियंट है जिनमें स्मार्टप्ले इंफोटेनमेंट सिस्टम, लेदर अपहॉल्स्ट्री, लेदर-रेप्ड स्टीयरिंग और 16 इंच अलॉय व्हील जैस फीचर स्टैंडर्ड तौर पर दिए गए हैं।
7 कलर लंबी च्वॉयस में आई-
मारूति सियाज को कंपनी ने 7 आकर्षक रंगों की च्वॉयस में उतारा है-
* पलर्स मैटेलिक आर्कटिक व्हाइट
*मिडनाइट ब्लैक
*सिल्की सिल्वर
*ग्लिस्निंग ग्रे
*क्लीयर बैज
*चॉकलेट ब्राउन
*फायर ब्रिक रेड
इनको देगी टक्कर-
पावर, परफोर्मेस, कीमत और माइलेज के मामले में मारूति सियाज सेडान कार मार्केट में सीधे ही हुंडई वर्ना, फॉक्सवोगेन वेंटो, फोर्ड फिएस्टा, स्कोडा रेपिड, होंडा सिटी आदि पॉपुलर कारों को कड़ी टक्कर देने वाली है।
Digital Desk: Shiv Kishor
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।