(AbuRoad, Sirohi)
सिरोही के बाहरीघाटा में रविवार रात कार और ट्रक की भिडंत में कार में सवार चार लोगों की मौत हो गई, जबकि एक जना गंभीर रूप से घायल हो गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई जिससे घायल और शवों को निकालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। पुलिस ने क्रेन की सहायता से शव और घायलों को बाहर निकाला और चिकित्सालय पहुंचाया। ये सभी कार सवार जुंडाल, अहमदाबाद निवासी थे और आपस में रिश्तेदार हैं। घटना के अनुसार बाहरीघाटा में तेज रफ्तार से उतर रही कार आॅवरटेक के चक्कर में आगे चल रहे एक ट्रक में घुस गई। टक्कर के बाद पीछे चल रहे कार को भी टक्कर मार दी। कार दोनों ट्रक के बीच पिचक गई, जिससे कार में सवार एक ही परिवार के पांच सदस्य बूरी तरह से फंस गए। इनमें से 4 लोगों की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलो और मृतकों को बाहर किया। वाहन में कुल 5 लोग सवार थे। हादसे के बाद हाईवे जाम हो गया और वाहनों की लंबी कतार लग गई। कार हो हटाने के बाद यातायात को सुचारू किया। समाजसेवी रघुभाई माली, हेमंत पुरोहित, भरत माली ने घायलों को अस्पताल पहुंचाने में मदद की।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।