सिंचाई पानी की मांग को लेकर श्रीगंगानगर जिले के बाजार बंद.......
(Anupgarh, Ganganagar) श्रीगंगानगर जिले की अनूपगढ,घडसाना,रावला, 365 हैड की मंडियों को कांग्रेस पार्टी के नेताओं ने सिंचाई पानी की मांग को लेकर बंद करवायी। कांग्रेस के नेता बाजारों में घूम -घूम कर बाजार बंद करवा रहे थे तो वही व्यापारियो ने इस बंद को लेकर विरोध करते दिखे। कांग्रेस के जिला अध्यक्ष कुलदीप इन्दौरा के नेतृत्व में कांग्रेसी नेताओ ने अलग - अलग जगहों पर टोलियां बना कर बाजार बंद करवाये और भाजपा की सरकार पर आरोप लगाया कि सिंचाई पानी के अभाव में क्षेत्र के किसानों को भारी नुकसान हो रहा है। फसलें नष्ट हो गयी और आगामी फसल बिजने के लिए पर्याप्त पानी नही है। दूसरी तरफ इन्दौरा को व्यापारियाें ने खूब खरी खोटी सुनाई और बाजार बंद करवाने के विरोध में व्यापारी लामबंद हो गये, जिसके चलते बंद को लेकर मिला-जुला असर नजर आ रहा था।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।