दुमका में हर मुद्दे पर बोले सीएम हेमंत......कहा गठबंधन बनेगा सर्वसम्मति से
(JHARKHAND, India) झारखण्ड में होने वाले विधानसभा चुनाव में गठबंधन सर्वसम्मति से बनेगा। दुमका जिला के मसलिया प्रखंड क्षेत्र के रानीघाघर में आयोजित स्थानीय फुटबॉल मैच के फाइनल प्रतियोगिता में शिरकत करने पहुंचे झारखण्ड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने ये बातें पत्रकारों को कहा। उन्होंने कहा की झारखण्ड में गठबंधन की सरकार चल रही है और हमें गठबंधन में अन्य पार्टियों के मंशा और सम्मान ध्यान में रखना पड़ेगा। जहाँ तक सीट को लेकर बात है वह तो अबतक फाइनल नहीं हुआ है पर लजो भी होगा वह सर्वसम्मति होगा। इधर मंत्री योगेन्द्र साव जेल जाने और हाजी हुसैन और सुरेश पासवान पर सवाल पूछे जाने पर सीएम उलटे ही पत्रकारों से कहा की आप ही बताये कि हम क्या कार्रवाई करेंगे ? इधर खेल को लेकर हेमंत ने कहा कि सरकार खेल को प्रोत्साहित करने के लिए गंभीर है यदि इस दिशा में सरकार उचित कदम उठाये तो खिलाडी इस राज्य में ही क्या देश में एक बेहतर नाम कमा सकते है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।