(JAMMUandKASHMIR, India)
जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने जम्मू के अरनिया क्षेत्र में नागरिकों पर पाकिस्तानी गोलीबारी की सोमवार को निंदा की जिसमें पांच लोग मारे गए और कहा कि नागरिक क्षेत्रों को निशाना बनाने से पाकिस्तान सरकार की हताशा उजागर हुई है क्योंकि वह कश्मीर मुद्दे पर अंतरराष्ट्रीय समुदाय का ध्यान आकृष्ट कराने में असफल रहा। उमर ने गोलाबारी में घायलों से यहां स्थित सरकारी मेडिकल कालेज अस्पताल में मुलाकात करने के बाद संवाददाताओं से कहा, ‘उनके (पाकिस्तानी नेतृत्व) पास बोलने के लिए और कुछ नहीं बल्कि केवल कश्मीर ही बचा है। वे जब भी विदेश जाते हैं वे कश्मीर मुद्दे को उठाने का प्रयास करते हैं लेकिन हर बार वे अंतरराष्ट्रीय जगत का ध्यान आकृष्ट करने में बुरी तरह से असफल रहते हैं। सीमापार से गोलाबारी उनकी हताशा का संकेत है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।