(Degana, Nagaur)
नागौर जिले के रोल थाने के फरडौद गांव के एक खेत में एक युवती का खून से लथपथ शव मिला है। इस घटना से पूरे गांव में दहशत का माहोल है। पुलिस ने शव जायल के राजकीय अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है । अभी तक शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। शुरुआती जांच के मुताबिक युवती के साथ पहले दुष्कर्म किया गया और फिर उसकी गला रेंत कर हत्या कर दी गई। पुलिस अधिकारियो का कहना है कि घटनास्थल से बहुत ही महत्वपूर्ण साक्ष्य मिले है । मौके से शराब की बोतले और खाने पीने का सामान भी मिला है। इससे जाहिर होता है कि वारदात से पहले युवती को भरोसे मे रखा गया और उसके बाद अचानक वारदात को अंजाम दिया गया ।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।