(MAHARASHTRA, India)
शिवसेना के मुखपत्र सामना में एक बार फिर शिवसेना ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोला है। मुखपत्र सामना में कहा गया है कि अगर मोदी महान हैं तो इतनी चुनावी सभाएं क्यों कर रहे हैं। मोदी की चुनावी रैलियों पर निशाना साधते हुए सामना में लिखा गया है कि अगर वाकई मोदी की लहर हैं तो वह दर-दर क्यों घूम रहे हैं। क्या महाराष्ट्र बीजेपी सिर्फ पीएम मोदी के भरोसे बैठी है? गौर हो कि कल अपनी पूर्व सहयोगी भाजपा पर अब तक का सबसे तीखा हमला बोलते हुए शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी कैबिनेट के अन्य मंत्रियों द्वारा महाराष्ट्र में चलाए जा रहे चुनाव प्रचार अभियान की तुलना 17वीं सदी में बीजापुर के सेनापति अफजल खान की सेना द्वारा शिवाजी के शासन पर किए गए हमले से की । पार्टी के मुखपत्र ‘सामना’ के संपादकीय में मोदी पर करारा हमला बोलते हुए दावा किया गया कि उनकी अगुवाई वाली भाजपा ने शिवसेना की ‘पीठ में छुरा घोंपा’ है ।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।