सालासर बालाजी में उमडा श्रद्धालुओ का सैलाब
(Churu, Churu) जन जन के आस्था विश्वास श्रद्धा का प्रतिक सालासर बालाजी धाम में शरद पूर्णिमा के मौके पर तीन दिवसीय लक्खी मेले में श्रद्धालुओ का जनसैलाब उमडने लगा है। दर्शन के लिए करीब 8 किलोमीटर लम्बी कतारे लगी हुई है । सालासर की और से आने वाली सभी सडको पर पैदल यात्रियो का जत्था डी.जे साउण्ड के साथ नाचते गाते सालासर की और कू च कर रहे है । पिछले तीन दिनो में सालासर दरबार में बालाजी के करीबन तीन लाख से अधिक श्रद्धालुओ ने मत्था टेक कर मन्नते मांगी है। वही दुसरी और हरियाणा में विधानसभा चुनाव होने के बावजूद भी हरियाणा ,पंजाब राजस्थान सहित अनेक प्रदेशो से भक्तो के आने का सिलसीला जारी है अभी से सालासर की सभी धर्मशालाए बुक हो चुकी होटलो में कमरे बुक हो रहे है ।हनुमान सेवा समिति के अनुसार शरद पूर्णिमा पर आने वाले श्रद्धालुओ के लिए रैलिग व्यवस्था ,मेले ग्राऊंड तक सुरक्षा के पुख्ता इन्तजाम किये ओर जगह जगह सीसी टीवी केमरे लगाये गए है ।प्रशासन मेला व्यवस्था को लेकर चाक चैबन्ध है इन्तजाम को लेकर करीबन छ सो से अधिक पुलिस कर्मी लगाये गए है।,,

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।