टोयोटा ने पेश की 3 मिनट में फुल चार्ज होकर 700 किलोमीटर चलने वाली कार!
(India) टोयोटा ने इस कार का फिलहाल कंसेप्ट मॉडल (एफसीवी) फयूल सेल व्हीकल नाम से पेरिस मोटर शो 2014 के दौरान पेश किया है। इसी के साथ ही जापानी ने ऎलान भी किया है इस कंसेप्ट के आधार पर तैयार की हुई कारें अगले साल तक यूरोपीन मार्केट्स में उतारी दी जाएंगी। टोयोटा एफीसीवी कार कंसेप्ट ईधन युक्त बैटरी वाला वाहन है। यह कार हाइड्रोजन और ऑक्सीजन के बीच रासायनिक प्रतिक्रिया से उत्पन्न बिजली से चलती है। इससे उत्पन्न ऊर्जा बैटरी में संरक्षित होती है जिसके चलते इसमें धुंआ के रूप में सिर्फ पानी की भाप निकलती है। टोयोटो की इस एफसीवी कार की एक ओर खास बात ये है कि इसकी बैटरी को फुल चार्ज होने में महज 3 मिनट का समय लगता है। इसकी बैटरी पूरी चार्ज होने पर यह कार 700 किलोमीटर का सफर तय करने में सक्षम है। इतना ही नहीं बल्कि, इसकी टॉप स्पीड 170 किलोमीटर प्रतिघंटा की है जो जबरदस्त है। कंपनी ने ऎलान किया है कि एफसीवी सेडान कार 2015 में जापान और कैलिफोर्निया में उपलब्ध करा दी जाएगी। इसके बाद इसे ब्रिटेन, जर्मनी और डेनमार्क समेत यूरोप के कई देशों में उतारा जाएगा।

Digital Desk: Shiv Kishor

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।