मुजफ्फरपुर में गिरफ्तार हुआ हार्डकोर नक्सली हिमांशु जी.......कई मामलों में था वांछित
(Aurai, Muzaffarpur) मुजफ्फरपुर में एएसपी अभियान के नेतृत्व में छापेमारी की गयी थी और एक युवक को गिरफ्तार किया गया था।जांच के बाद पता चला की गिरफ्तार युवक हार्डकोर नक्सली रामू कुमार उर्फ रामू पासवान उर्फ हिमांशु जी निकला। गिरफ्तार नक्सली साहेबगंज सहित पश्चिमी अनुमंडल के विभिन्न थाना क्षेत्रों में संगठन विस्तार का काम करने में लगा था। इसके साथ ही साहेबगंज, पारू और सरैया थाना क्षेत्रों में पिछले दिनों हुई लगभग 10 नक्सली घटनाओं में इसने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।