झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री योगेेंद्र साव पर मानव तस्करी सेल चलाने का शक
(JHARKHAND, India) नक्सरली संगठन चलाने और अपराधियों को संरक्षण देने के आरोपी झारखंड के पूर्व कृषि मंत्री योगेंद्र साव को दिल्ली स्थित जिस घर से सीआईडी ने गिरफ्तार किया था, वह झारखंड के मानव तस्क्री के आरोपी पन्नालाल महतो का ठिकाना है। पन्नालाल और उसकी पत्नी सुनीता पर राज्य की सैकड़ों लड़कियों को बहला-फुसलाकर दिल्ली समेत देश के दूसरे बड़े शहरों में बेचने का आरोप है और पुलिस को इनकी तलाश है। पन्नालाल के खिलाफ खूंटी के बाल मित्र थाना एवं महिला कोषांग में चार मामले दर्ज हैं। मानव तस्ककर के आरोपी के घर से साव की गिरफ्तारी के बाद यह सवाल उठने लगे हैं कि कहीं उनकी सांठ-गांठ भी तो तस्कफरों से नहीं है?

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।