(Barmer, Barmer)
बाड़मेर और जोधपुर जिला पोलियो वायरस के खतरे के निशान पर हैं। हालांकि भारत तीन साल पहले ही पोलियो मुक्त घोषित हो चुका है....मगर थार एक्सप्रेस से आ रहे यात्रियों के कारण केंद्र सरकार के स्वास्थय मंत्रालय ने दोनों जिलों को हाई रिस्क घोषित कर दिया है। इसकी बड़ी वजह ये है की पाकिस्तान में जबरदस्त तरीके से पोलियो वायरस पैर पसार चुका है और इस साल अब तक 209 केस सामने आए हैं...जिसमें 174 पाकिस्तान से बताए जा रहे हैं। इस खतरे से निपटने के लिए राज्य सरकार ने दोनों जिलों में पल्स पोलियो का विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। वही राज्य सरकार के निर्देश मिलने के बाद बाड़मेर जिला स्वास्थय विभाग ने भी 16 नवम्बर को होने जा रहे विशेष रूप से पोलियो की दवा पिलाने के अभियान की तैयारी अभी से शुरू करते हुए जिला स्वास्थ्य भवन में अलग रूप से जिला वेक्सीन रूम खोला गया है और उसमे पोलियो की दवाईयां रखी जा रही हैं और एतियाहत के तौर पर स्वास्थ्य विभाग ने भारत पाकिस्तान के बीच चलने वाली थार एक्सप्रेस से आने वाले पाक यात्रियों को भी पोलियो की दवा पिलाना शुरू कर दी है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।