(TAMILNADU, India)
इस बीच यह माना जा रहा है कि जयललिता की ओर से बुधवार को सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया जा सकता है। मुमकिन है कि जया इस फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में आज अपील कर सकती है। गौर हो कि बुधवार को कर्नाटक हाईकोर्ट ने कल आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामले में चार साल की सजा पाने के बाद से जेल में बंद अन्नाद्रमुक प्रमुख जे जयललिता की जमानत याचिका खारिज कर दी थी। अदालत ने कहा कि जमानत देने का कोई आधार नहीं है क्योंकि भ्रष्टाचार ‘मानवाधिकारों का उल्लंघन’ करने के समान है और इससे गंभीरता से निबटा जाना चाहिए। अदालत ने जयललिता की करीबी शशिकला और उनके रिश्तेदारों, दत्तक पुत्र वीएन सुधाकरण और इलावरासी की जमानत याचिकाएं भी खारिज कर दीं। इन सबको भी 18 साल पुराने मामले में चार चार साल की सजा हुई है। आय से अधिक संपत्ति मामले में विशेष अदालत ने 27 सितंबर को जयललिता को दोषी ठहराया था। इसके बाद से ही वह जेल में बंद हैं।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।