राजस्थान रोडवेज के ड्राइवर ने खतरे में डाली सवारियों की जान
(Asind, Bhilwara) यदि आप राजस्थान राज्य परिवहन निगम की बस में यात्रा कर रहे हैं तो सावधान हो जाए क्योंकि बस का ड्राइवर आपकी जान को जोखिम में डाल सकता है। भीलवाड़ा रोड़वेज बस स्टेण्ड पर पाली डिपो की एक बस चित्तौड के लिए रवाना हुई। मगर भीलवाड़ा से 12 किलोमीटर दूर मांडल कस्बे में बस ड्राइवर महावीर सिंह ने गाड़ी को लहराना शुरू कर दिया। जिसके बाद यात्रियों ने बस को रूकवा दिया । बाद में माण्डल से ही बैठे दूसरे ड्राइवर ने बस को भीलवाड़ा पहुंचाया। बस कण्डक्टर चेनाराम आचार्य ने ड्राइवर को बचाने की काफी कोशिश की लेकिन आखिर उसने मान लिया की ड्राइवर नशे में था। बस स्टेण्ड चौकी पर तैनात पुलिसकर्मी ड्राइवर को चौकी ले आए। जहां से उसे मेडिकल के लिए महात्मा गांधी चिकित्सालय ले जाया गया। काफी समय तक ना-नुकर के बाद कण्डक्टर चेना राम आचार्य ने भी स्वीकार किया की ड्राइवर शराब पीकर गाड़ी चला रहा था और माण्डल में जब गाडी उससे नहीं संभली तो दूसरे ड्राइवर को गाडी चलाने के लिए कहा गया

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।