महाराष्ट्र में PM मोदी की रैली देश की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ है: उद्धव
(MAHARASHTRA, India) भाजपा की पुरानी सहयोगी रही शिवसेना ने दावा किया कि सीमापार से होने वाली गोलीबारी और गोलाबारी के खिलाफ ‘कड़े’ कदम उठाने में सरकार के विफल रहने पर पाकिस्तान को बढ़ावा मिला है। शिवसेना ने कहा कि राष्ट्रीय हितों की सुरक्षा के लिए मोदी के कहे मुताबिक 56 इंच का सीना जरूरी नहीं है, इसके लिए दरअसल मजबूत इच्छाशक्ति होनी चाहिए। शिवसेना ने अपने मुखपत्र ‘सामना’ के संपादकीय में लिखा है कि मोदी को एक ऐसे समय में राज्य में चुनावी रैलियों में व्यस्त रखा जा रहा है जबकि उनकी सबसे ज्यादा जरूरत केंद्र में है। यह भारत की राष्ट्रीय सुरक्षा का अवमूल्यन करने जैसा है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।