(BakshiKaTalab**, Lucknow)
सपा प्रमुख के निमंत्रण पर लखनऊ आए जदयू अध्यक्ष ने संवाददाताओं से कहा कि वह और मुलायम हमेशा से अच्छे मित्र रहे हैं और उनके बुलाने पर वह सपा के राष्ट्रीय अधिवेशन में शिरकत करने आये हैं। उन्होंने कहा कि हम लोगों ने तो जब से होश सम्भाला है तबसे साथ हैं। इस समय जो हालात हैं उनमें एक तरह से संविधान पर काफी चोट हुई है, हमें उसे बचाना है। हालांकि सपा के साथ किसी तरह के गठबंधन के बारे में जदयू अध्यक्ष ने कुछ भी कहने से इनकार कर दिया। बहरहाल, गत लोकसभा चुनाव में समाजवाद का झंडा उठाने वाली पार्टियों का बुरा हश्र होने के बाद शरद और मुलायम के मंच साझा करने से राजनीतिक अटकलें शुरू हो गई हैं।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।