(Barhampur, Buxar)
बक्सर में इन दिनों अपराधियो का मनोबल काफी बढ़ गया है। दिनदहाड़े तीन बाइक सवार अपराधियो ने एक दवा दुकानदार पर जानलेवा हमला करते हुए तीन गोलियां दाग दी। घटना मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के मित्रलोक कॉलोनी की है। घायल असीम कुमार को बक्सर सदर अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद इलाज़ के लिये बाहर रेफर कर दिया गया है। बताया जा रहा है की जैसे ही सुबह असीम अपनी दवा की दुकान खोलने पंहुचा वैसे ही पहले से घात लगाये अपराधियो ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसानी शुरू कर दी जिसमें असीम नामक दवा दुकानदार को तीन गोलियां लगी ,हलाकि गंभीर अवस्था में इलाज़ के दौरान युवक ने एक युवक की पहचान संदीप कुमार के रूप में की है जिसकी गिरफ़्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।