फसली ऋण जीरो से बढ़ाकर 4 प्रतिशत करने के खिलाफ एकजुट हुए किसान,
(Rajasthan, India) अजमेर में भारतीय किसान संघ राजस्थान प्रदेश की ओर से जिला कलक्टर कार्यालय के बाहर धरना देकर राजस्थान सरकार से अपनी मांगो को लेकर प्रदर्शन किया गया। सैकड़ों की संख्या में किसानों ने इस धरने में भाग लिया और अपनी मांगो को लेकर जिला कलक्टर भवानी सिंह देथा को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में किसानों ने अपनी समस्या को अवगत कराया है। जिसमे फसली ऋण जो कि पिछली सरकार जीरो प्रतिशत पर किसानों को उपलब्ध कराती थी उसे अब चार प्रतिशत कर दिया गया। इस ऋण चुकाने में जो ब्याज दर बढ़ाई गई है। उसके खिलाफ किसान आक्रोशित है और सरकार से इसे खत्म करने की मांग की है। साथ ही चारागाह अतिक्रमण व लिए आने वाले जल स्त्रोतों को ठीक करने और दूध के समर्थन मूल्यों के साथ जो बोनस दिया जाता है उसे बढ़ाने जैसी कई प्रमुख मांगे किसानो ने सरकार के समक्ष रखी है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।