भीलवाड़ा जिले के शाहपुरा कस्बे में चाकूबाजी की घटना के बाद तनाव के हालात.......
(Asind, Bhilwara) भीलवाडा जिले के शाहपुरा कस्बा स्थित बालाजी की छतरी चौराहा पर बुधवार को देर रात को एक युवक पर समुदाय विशेष के लोगों ने चाकू से हमला कर दिया। जिससे तनाव की स्थिति बन गई है। देर रात को ही भीलवाडा से एसपी राघवेंद्र सुहास मौके पर पहुंच गए। फिलहाल स्थिति शांतिपूर्ण बनी हुई है। पुलिस ने चाकूबाजी के आरोप में दो युवकों को गिरफ़तार किया है। मुकेश कुम्हार नामक युवक पर स्टेशनरी की दुकान पर समुदाय विशेष के चार युवकों ने पहुंच कर चाकू से हमला कर दिया जिससे मुकेश घायल हो गया।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।