(Rajasthan, India)
भारत के उपराष्ट्रपति डॉ हामिद अंसारी आज अजमेर संभाग की दो दिवसीय यात्रा पर अजमेर पहुंच गए है। इस दौरान अंसारी यहाँ विश्व विख्यात मेयो कॉलेज के कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। साथ ही अंसारी का सूफी संत ख्वाजा मोईनुद्दीन हसन चिस्ती की दरगाह जियारत का कार्यक्रम भी प्रस्तावित है। इसको लेकर जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। वहीं...अंसारी मेयो कॉलेज में शाम 6 बजे आएंगे। और पढ़ने वाले करीब एक हजार छात्र छात्राओं से संवाद करेंगे। साथ ही कॉलेज परिसर का भ्रमण करेंगे। अंसारी यहाँ से रात्रि करीब नौ बजे सर्किट हाउस जाएंगे...जहाँ पर उनका रात्रि विश्राम रहेगा।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।