(ORISSA, India)
पटनायक ने जेटली को लिखा है कि मैं आपसे अनुरोध करता हूं कि जरूरत पड़ने पर राहत और बचाव अभियान में राज्य प्रशासन की मदद के लिए तैयार रहने को लेकर कृपया रक्षा बलों खास कर वायु सेना को निर्देश जारी करें। पटनायक ने कहा है कि 130 किलोमीटर से 140 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार वाला चक्रवात आ सकता है और आपदा के लिहाज से पूरा तटीय क्षेत्र बेहद संवेदनशील है। उन्होंने कहा कि इसलिए राज्य सरकार यह सुनिश्चित करना चाहती है कि वायु सेना के पायलट और कर्मियों को अलर्ट रहना चाहिए जिससे जरूरत पड़ने पर मदद की जा सके। पटनायक ने कहा कि एनडीआरएफ की तीसरी बटालियन और दमकलकर्मियों के साथ ओडिशा का ओडीआरएएफ हालात से निपटने के लिए तैयार है। फिलहाल, राज्य सरकार का मानना है कि वायुसेना के मदद की जरूरत पड़ सकती है क्योंकि हवा की रफ्तार 150 किलोमीटर प्रतिघंटे से अधिक हो सकती है। पिछले साल ओडिशा तट के चक्रवात फैलिन से प्रभावित होने के दौरान वायुसेना की भूमिका की सराहना करते हुए पटनायक ने कहा कि अगर आपदा से पहले तैयारी की जाए तो आपदा के प्रति असरदार प्रबंधन मुमकिन है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।