(TAMILNADU, India)
सत्ता विरोधी लहर का सामना कर रही राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) सोशल मीडिया के जरिये यह बता रही है कि राज्य में पिछले 15 साल सत्ता में रहने के दौरान उसने कितने विकास कार्य किए। पार्टी के मुख्य मीडिया समन्वयक रविकांत वारपे ने बताया कि हमने यह महसूस किया कि देश की आबादी में 55 फीसदी की हिस्सेदारी रखने वाले युवाओं तक पहुंचने का सबसे अच्छा तरीका सोशल मीडिया है। राकांपा ने अपने मतदाताओं तक पहुंचने के लिए इस माध्यम का बड़े पैमाने पर उपयोग शुरू कर दिया है। वारपे ने बताया कि एक विशेषज्ञ दल को लगातार यह देखने का जिम्मा सौंपा गया है कि पार्टी के प्रति नकारात्मक रुझान तो नहीं है। राकांपा के 28 वर्षीय नेता ने बताया कि मीडिया प्रकोष्ठ यह सुनिश्चित करता है कि हम अपनी गलतियां सुधारें और लोगों में व्याप्त नकारात्मक धारणा को दूर करने की कोशिश करें। उन्होंने कहा कि राकांपा टीवी पर दिखाए जाने वाले विज्ञापनों के समय और सामग्री के संबंध में रणनीति पर विशेष ध्यान दे रही है ताकि प्रतिद्वन्द्वी राजनीतिक दलों से वह पीछे न रहे।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।