दशहरा मेले पर ओपन सुनवाई हुई पूरी....लोगों ने पूछा कब जलेगा लापरवाही का रावण
(Athmalgola, Patna) दशहरा हादसे में खुली सुनवाई बुधवार को पूरी हो गई। सुनवाई के दूसरे दिन जांच कमेटी ने 16 लोगों के बयान दर्ज किए। मंगलवार को 51 लोगों के बयान दर्ज किए गए थे। प्रधान गृह सचिव आमिर सुबहानी और एडीजी गुप्तेश्वर पांडेय ने कलेक्ट्रेट में सुबह करीब 11:45 बजे से दोपहर 2 बजे तक सुनवाई की। गृह सचिव ने कहा कि सभी ने जांच कमेटी को सहयोग किया और उपयोगी जानकारी दी। लोगों ने जो बयान दिए हैं अब उनका विश्लेषण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अब कनीय पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों से पूछताछ होगी। उनसे अलग से बात करेंगे। पूर्व डीएम मनीष कुमार वर्मा और एसएसपी मनु महाराज से बुधवार को भी पूछताछ नहीं हो पाई। जांच कमेटी ने कहा है कि इन दोनों अधिकारियों को अलग बुलाकर उनका पक्ष जानेंगे। संभव है कि आज दोनों का बयान सचिवालय में ही दर्ज किया जाए।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।