(Fatehgarh, Jaisalmer)
जम्मू कश्मीर में पाकिस्तान की ओर से सीज फायर उल्लंघन और लगातार भीषण गोलाबारी के बाद राजस्थान से लगती भारत-पाक अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सीमा सुरक्षा बल ने चैकसी बढ़ा दी है। आतंकी घुसपैठ की आशंका के चलते सीमावर्ती इलाके में अब दिन के समय भी लोगों को पहचान पत्र साथ रखने की हिदायत दी गई है। ताकि किसी संदिग्ध व्यक्ति को बॉर्डर एरिया में घुसने पर पकड़ा जा सके। बाडमेर, जैसलमेर, बीकानेर और श्रीगंगानगर में बीएसएफ को अलर्ट किया गया है। बीएसएफ और खुफिया एजेंसियों की बॉर्डर पर पाकिस्तान की हर हरकत पर चैकस निगाहे है। घुसपैठ जैसी स्थिति से निपटने के लिए भी तारबंदी के आसपास एक किलोमीटर क्षेत्र में गश्त की जा रही है। बीएसएफ की ओर से कोई भी संदिग्ध व्यक्ति सीमावर्ती इलाके में दिखाई पड़ता है तो उसकी जांच-पड़ताल की जाती है। पहले रात के समय सीमावर्ती इलाके के लोगों को पहचान पत्र साथ रखने की हिदायत थी, परन्तु अब दिन के समय भी पहचान पत्र अनिवार्य कर दिया गया है। हालांकि जम्मू में जारी फायरिंग का यहां कोई असर नहीं है। फिर भी एहतियात के तौर पर बॉर्डर पर तैनात जवानों को अलर्ट जारी किया हुआ है। चैकसी के एहतियाती कदम उठाए हुए हैं।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।