जेडीयू-आरजेडी गठबंधन विधानसभा चुनाव तक नहीं टिक पाएगा: पासवान
(Athmalgola, Patna) उन्होंने इसी तरह गैर कांग्रेस गैर भाजपा दलों को एकजुट करने के प्रयासों को भी नकारते हुए कहा कि न तो मायावती और मुलायम सिंह यादव और न ही वामदल और तृणमूल कांग्रेस एक साथ रह सकते हैं। लोक जनशक्ति पार्टी के नेता पासवान ने कहा कि लालू और नीतीश एक साथ नहीं लड़ सकते। वो साथ बने नहीं रहने वाले हैं। जब बाढ़ का पानी तेजी से आता है तो सांप, बिच्छू और चूहे सभी एक साथ किसी पेड़ पर चढ़ जाते हैं और उस पर रहते हैं। वे नरेन्द्र मोदी की लहर के कारण इकट्ठा हुए हैं। लेकिन उनकी एकता टिकने वाली नहीं है। उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा कि ज्यादा संभावना है कि जब विधानसभा चुनाव का समय आयेगा वे अलग हो जायेंगे। अगर किसी तरह वे साथ मिलकर चुनाव लड़े भी तो चुनाव बाद एकजुट नहीं रहेंगे। उनका तर्क था कि जब महाराष्ट्र में भाजपा-शिवसेना और एनसीपी-कांग्रेस गठबंधन साथ मिलकर चुनाव नहीं लड़ सके तो राजद और जदयू साथ कैसे रह सकते हैं जो दस साल तक एक दूसरे के खिलाफ लड़ते रहे हैं। वे साथ रहते हुए अपने अपने कार्यकर्ताओं की आकांक्षाओं को पूरा कैसे कर पाएंगे। पासवान ने कहा कि जब अगले साल विधानसभा चुनाव के लिए टिकट बांटवारे का समय आयेगा तब आप इसे देखेंगे।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।