ओम प्रकाश चौटाला की दिल्‍ली हाईकोर्ट में पेशी आज
(DELHI, India) गौर हो कि हाईकोर्ट ने सीबीआई की याचिका पर गुरुवार को हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला को शुक्रवार को उसके सामने हाजिर होने का निर्देश दिया। सीबीआई ने अपनी याचिका में चौटाला द्वारा जमानत की शर्तों का कथित उल्लंघन करने के कारण उनकी जमानत रद्द करने और उन्हें तुरंत आत्मसमर्पण करने का निर्देश देने का अनुरोध किया है। अदालत ने कहा कि चौटाला का पक्ष सुनने की जरूरत को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। अदालत ने चिकित्सकीय आधार पर चौटाला को जमानत पर रिहा किया था लेकिन अब वह हरियाणा विधानसभा चुनावों के लिए प्रचार कर रहे हैं। अदालत ने इनेलो नेता को कल व्यक्तिगत रूप से हाजिर होने का निर्देश दिया। न्यायमूर्ति सिद्धार्थ मृदुल ने कहा कि चौटाला को कल व्यक्तिगत रूप से पेश होने के लिए नोटिस जारी किया जाए। सीबीआई ने आरोप लगाया कि चौटाला चिकित्सा प्रमाण पत्रों का दुरूपयोग कर रहे हैं जिस पर न्यायाधीश ने जवाब दिया कि मुझे इस बात की जानकारी मिली है जिसका मुझे दुख है। अदालत ने निर्देश दिया कि चौटाला और उनके वकील को नोटिस जारी किया जाए।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।