आय से अधिक संपत्ति मामला: चौटाला दिल्ली की अदालत में पेश
(HARYANA, India) 79 वर्षीय चौटाला विशेष सीबीआई न्यायाधीश मनु राय सेठी के उस आदेश के तहत अदालत में मौजूद थे, जिसमें उन्हें खुद अदालत में मौजूद रहने के लिए कहा गया था। इनेलो प्रमुख ने हरियाणा चुनाव प्रचार अभियान में भाग लेने की अनुमति के लिए कल आवेदन किया था। हालांकि विशेष सरकारी वकील अजय कुमार गुप्ता ने यह कहते हुए चौटाला की याचिका का विरोध किया कि उन्हें निजी तौर पर मौजूद रहने से छूट नहीं दी जानी चाहिए क्योंकि वे जानबूझकर अदालत की कार्यवाही में शामिल नहीं हो रहे। सीबीआई ने यह भी कहा कि पिछले कई बार से वह स्वास्थ्य या अन्य किसी कारण का हवाला देते हुए छूट ले रहे हैं। एजेंसी ने यह भी कहा कि रैलियों में भाग लेने के लिए चौटाला को छूट नहीं दी जा सकती क्योंकि नियमित जमानत देते हुए अदालत ने उन्हें सुनवाई के दौरान नियमित रूप से पेश होने के लिए कहा था।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।