उमर ने सीमाई बाशिंदों के लिए बंकर बनाने का दिया निर्देश
(JAMMUandKASHMIR, India) संघर्ष विराम उल्लंघन के मुद्दे पर कल शाम डिवीजन स्तर के अधिकारियों की एक उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता करते हुए उमर ने सीमाई इलाके में सामुदायिक बंकरों के निर्माण का निर्देश दिया है, जिसे जरूरत पड़ने पर ग्रामीण इस्तेमाल कर सके। उन्होंने चारा और चिकित्सकीय उपचार के इंतजाम के साथ मवेशियों के लिए कैंप बनाने का भी निर्देश दिया है। उमर ने सीमा पार से गोलीबारी का निशाना बन रहे सीमाई लोगों के लिए रानगर, सांबा, बिश्नाह और जम्मू में बनाए गए विभिन्न कैंपों का भी दौरा किया। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से प्रभावित किसानों के लिए चिकित्सकीय सुविधाएं, खाद्य, पेयजल, बिजली आदि की आपूर्ति भी सुनिश्चित करने को कहा।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।