(JHARKHAND, India)
बोकारो के चंदनकियारी स्थित इलेक्ट्रो स्टील प्लांट में आज से नियोजन सहित 15 सूत्री मांगो को लेकर माक्र्सवादी समन्वय समिति ने आर्थिक नाकाबंदी शुरू कर दी है । इसको लेकर जिला प्रशासन और पुलिस ने व्यापक तैयारी की है । आंदोलनकारी प्लांट में आने-जाने वालो को परेशान नहीं करे इसके लिए प्लांट के पास 500 मीटर तक धारा 144 लागू कर दी है। नाकाबंदी के दौरान पुलिस और आंदोलनकारियों के बीच झड़प भी हुई और पुलिस ने आंदोलनकारियों पर हल्का बल प्रयोग किया। आंदोलन को देखते हुए बीती रात मासस के 11 लोगो को हिरासत में भी लिया गया है। आज सुबह से पुलिस के जवानों ने पूरे प्लांट इलाके में गश्त शुरू दी है। आंदोलनकारी पूर्व में आर्थिक नाकाबंदी के दौरान राज्य सरकार और जिला प्रशासन के की ओर से त्रिपक्षीय वार्ता के दौरान किये गए वादो को लागु नहीं किये जाने से नाराज दिखे । मौके पर मौजूद चास के एसडीओ श्यामनारायण राम ने बतया की इस आंदोलन के दौरान जो भी कानून को हाथ में लेगा उसपर कड़ी करवाई की जाएगी ।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।