(BIHAR, India)
पिछले दो वर्षों से पुलिस, सीआईडी और आम लोगों के लिए अबुझ पहेली बनी बहुचर्चित नवरूणा अपहरण कांड की गुत्थी सुलझाते हुए मामले की जांच कर रही सीबीआई ने स्पष्ट कर दिया कि अपहृत छात्रा नवरूणा की मौत हो चुकी है। सीबीआई ने बीते 29 मई 2014 को आई डीएनए रिपोर्ट के आधार पर इस बात को भी स्पष्ट कर दिया कि घर के पास मिले शव के अवशेष और नवरूणा के माता पिता के ब्लड सेम्पल से मैच हो गए है। हालंाकि नवरूणा कांड के मामले में अभी यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि आखिर नवरूणा की हत्या कैसे हुई और इस घटना को अंजाम देने वाले कौन लोग हैं?
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।