(BIHAR, India)
बिहार में दलित राज होने के बावजूद आज दलितों पर कैसे अत्याचार होता है इसका प्रमाण आरा के सीकरहट्टा थाने के कुरमुरी गाँव में साफ देखने को मिला है। कुरमुरी गाँव में डुमरिया की 5 दलित युवतियां जो कबाड़ बेचने गई हुई थी की तभी रणवीर सेना के पूर्व एरिया कमांडर निलनिधि ने जबरन अपने कबाड़ी के दूकान में बंद कर एक एक कर पांचों दलित युवतियों से सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया । इस घटना को लेकर पुरे इलाके में तनाव व्याप्त है वही घटना के 24 घंटे के बाद अब तक पुलिस ने पीड़ितों का मेडिकल चेक अप भी नहीं करवाया है। घटना के बाद आज सुबह से ही नेताओ ने घटना स्थल पर सड़क जाम कर दोषी आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार करने की मांग की। पीडिताओं के अनुसार उनके साथ हथियार के बल पर दुष्कर्म किया गया। इस घटना में अब तक दो लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।