बीकानेर में नाबालिग से गेैंगरेप मामले में आरोपियों की नहीं हुई गिरफ्तारी
(Bikaner, Bikaner) बीकानेर में दो दिन तक नाबालिग को बंधक बनाकर सामूहिक दुष्कर्म करने के आरोपी अब तक पुलिस की पकड़ से बाहर है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए 5-5 हजार रुपए का ईनाम भी घोषित किया गया है। वहीं रातभर कोटगेट पुलिस थाने के बाहर पीड़ित पक्ष के लोगों का जमावड़ा रहा। एसपी संतोष चालके ने एएसपी कालूराम रावत, सीओ सिटी ममता गुप्ता, सीओ सदर नसीमुल्लाह खान सहित शहर के थाना प्रभारियों की बैठक लेकर हालात की समीक्षा की। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग दल बनाए गए हैं। घटना का विरोध करते हुए विश्व हिंदू परिषद के प्रतिनिधी मंडल ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।