विदर्भ मुद्दे पर फड़नवीस ने कहा-राज्यों का गठन केंद्र का काम
(MAHARASHTRA, India) फड़नवीस ने कहा कि हमारी पार्टी के केंद्रीय घोषणापत्र में जिक्र है कि छोटे राज्यों का गठन प्रशासनिक मॉडल के लिए बेहतर होगा। हम राज्यों के गठन में विश्वास करते हैं उनके विभाजन में नहीं। महाराष्ट्र भाजपा ने कभी भी घोषणापत्र में अलग विदर्भ राज्य का जिक्र नहीं किया है क्योंकि नये राज्यों का गठन केंद्र सरकार का काम है। प्रतिद्वंद्वी पार्टियों ने ऐसे समय में अलग विदर्भ राज्य के मुद्दे को दरकिनार करने के लिए राज्य भाजपा के घोषणापत्र पर निशाना साधा है, जब क्षेत्र के पार्टी के कुछ नेता इसके समर्थन में मुहिम चला रहे हैं। उन्होंने कहा कि पूर्व राजग सरकार ने तीन नये राज्यों का गठन किया और जो अच्छी प्रगति कर रहे हैं और अपने मूल (पैरेंट) राज्यों से उनका अच्छा संबंध है, वहीं कांग्रेस ने आंध्रप्रदेश का विभाजन कर तेलंगाना और आंध्र के बीच तनाव पैदा किया।
महाराष्ट्र में 15 अक्तूबर को होने वाले विधानसभा चुनाव में बहुमत मिलने की बात कहते हुए फड़नवीस ने कहा कि चुनाव बाद फिर से एक होने का सवाल ही नहीं उठता क्योंकि उनकी पार्टी को अगली सरकार बनाने के लिए किसी की जरूरत नहीं पड़ेगी।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।