बिहार झारखंड में भी दिखा हुद हुद का असर, पटना और रांची में हुई जोरदार बारिश
(BIHAR, India) चक्रवाती तूफान हुद हुद को लेकर झारखंड सरकार ने एलर्ट जारी कर दिया है। सरकार द्वारा सभी स्कूल, कालेजों को मंगलवार तक बंद रखने के निर्देश दिए गये है.. साथ ही सभी सरकारी कर्मचारियों की छुटिटयों को रदद कर दिया है। कई इलाकों में कल से रूक रूक कर बारिश हो रही है। प्रशासन ने आपदा से निपटने के लिए सभी तरह के प्रबंध के निर्देश दिए है। प्रशासन ने किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए सभी से सतर्कता बरतने की अपील की है.. सिमडेगा में भी हुदहुद का असर दिखने लगा है। कल से ही रूक रूक कर बारिश हो रही है। आज सुबह से ही तेज हवा के बहाव के साथ बारिश शुरू हो गई है। सर्दी का असर भी धीरे धीरे बढ रहा है। सिमडेगा जिले में भी इसका असर होगा ऐसा अनुमान लगाया जा रहा था और अब उसका असर दिखने लगा है। चक्रवाती तुफान हुद हुद का असर बिहार और झारखड में भी देखने को मिल रहा है। बात बिहार की करें तो पटना सहित अधिकांश जिलों में रूक रूक कर बारिश हो रही है। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार बुधवार तक हुद हुद का असर रहेगा। वहीं बात झारखंड की बात करें तो रांची में देर रात से ही बारिश का दौर जारी है। झारखंड के सिमडेगा, दुमका, बोकारो में भी हुद हुद का असर दिख रहा है वहीं रामगढ में हुद हुद के कारण चल तेज हवा और बारिश के कारण सडक पर कई पेड गिर गए।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।