(DELHI, India)
आंध्र प्रदेश और ओडिशा में आठ लोगों की जान लेने के बाद हुदहुद अब भले ही धीमा पड़ गया हो लेकिन इससे होने वाला प्रभाव कम नहीं हुआ है। यह अपने पीछे तबाही के निशान छोड़ गया है। ओडिशा समेत छह राज्यों में इसको देखते हुए भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। हुदहुद से हुई तबाही और राहत कार्यो का जायजा लेने के लिए कल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विशाखापत्तनम जाएंगे। वह यहां इस बाबत राज्य के मुख्यमंत्री समेत कई आला अधिकारियों से जानकारी लेंगे।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।