(Bikaner, Bikaner)
बीकानेर में नाबालिग को बंधक बनाकर सामूहिक दुष्कर्म करने के मुख्य आरोपी महबूब ने सरेंडर कर दिया है। महबूब ने डीजे कोर्ट में सरेंडर किया। महबूब के सरेंडर को लेकर अब सवाल उठने लगे हैं। बताया जा रहा है कि पुलिस ने रविवार रात को ही महबूब को पकड़ लिया था और उसे रात भर जामसर पुलिस थाने में रखा गया था। पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए 5-5 हजार रुपए का ईनाम भी घोषित किया गया था। वहीं रातभर कोटगेट पुलिस थाने के बाहर पीड़ित पक्ष के लोगों का जमावड़ा रहा। एसपी संतोष चालके ने एएसपी कालूराम रावत..सीओ सिटी ममता गुप्ता...सीओ सदर नसीमुल्लाह खान सहित शहर के थाना प्रभारियों की बैठक लेकर हालात की समीक्षा की।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।