दवा घोटाले के सवाल पर झल्लाए बिहार के स्वास्थ्य मंत्री...
(Athmalgola, Patna) बिहार में हुए दवा घोटाले और उसकी जांच रिपोर्ट पर स्वास्थ्य मंत्री रामधनी सिंह ने कहा कि वे लेटर बाॅक्स है। जो उनके पास आता है। निकाल के भेज देते हैं। दवा घोटाले पर कहा कि ये मामला मुख्यमंत्री खुद देख रहे हैं। उनके पास चिठ्ठी आती है तो वे सिर्फ साइन कर देते हैं। इस मामले में अधिक जानकारी सीएम ही दे सकते हैं। राजद नेता के बयान पर रामधनी सिंह ने कहा कि आजकल उनका दिमाग ठीक नहीं है और वो पगला गए हैं। आपको बता दें कि राजद नेता रघुवंश प्रसाद सिंह ने कहा था कि दवा घोटाले की जांच में सिर्फ छोटी मछलियों को पकड़ा गया है। मुख्य कर्ता धर्ता को बचाया जा रहा है....

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।