(BIHAR, India)
बिहार में एक मदरसे में लड़कियों के एडमिशन पर रोक लगा दी गई है. साथ ही यहां पहले से पढ़ रही लड़कियों के मदरसे में प्रवेश पर पाबंदी लगाने का फरमान जारी किया गया है,,मदरसे की तरफ से इस पाबंदी के लिए धर्म का हवाला दिया गया है, घटना बिहार शरीफ स्थित अजीजिया मदरसे की है,, जिसे सरकारी मदद मिलती है, मदरसे के सचिव का कहना है कि लड़के-लड़कियों का एक साथ पढ़ना और लड़कियों को पुरुष शिक्षक द्वारा पढ़ाया जाना मजहब के खिलाफ है,,सचिव ने कहा कि मदरसे में मजहब से संबंधित शिक्षा दी जाती है, उन्होंने कहा अब जब तक पढ़ाई की अलग व्यवस्था और महिला शिक्षक की बहाली नहीं हो जाती तब तक लड़कियों के एडमिशन पर रोक रहेगी, इस मदरसे का संचालन सोगरा वक्फ स्टेट कमेटी करती है, हालांकि कमेटी के अध्यक्ष का कहना है कि उन्हें इस तरह के फरमान की जानकारी नहीं है, वहीं मदरसे के इस फैसले के खिलाफ लड़कियों ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया है, लड़कियों का एडमिशन नहीं करने का फरमान जारी होने के बाद सैकड़ों लड़कियों का भविष्य अधर में है
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।