(Arnod, Chittaurgarh)
चित्तौडगढ रेल्वे स्टेशन पर दो लावारिस बालक मिले। उनको जीआपी पुलिस ने बाल कल्याण समिति के हवाले कर दिया। बालकों से पूछताछ करने पर उन्होंने उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ का रहने वाला बताया। जीआपी पुलिस और बालकल्याण समिति ने प्रतापगढ सम्पर्क कर बालकों के परिजनों तक खबर पहुंचाई। इन बच्चों की गुमशुदगी की रिपोर्ट परिजनो ने प्रतापगढ़ थाने में भी दर्ज करवाई थी। दो दिन पहले चले परिजन चित्तौडगढ़ पहुंचे और लापता बालक अनिल और सचिन से मिले । इतनी जल्दी समिति जीआरपी और मीडिया का परिजनो ने धन्यवाद दिया।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।