धौलपुर विधायक बीएल कुशवाहा को किया धौलपुर की अदालत में पेश.......
(Bari, Dhaulpur) सोमवार को नाटकीय ढंग से पुलिस हैड क्वार्टर में गिरफ्तारी देने पहुंचे धौलपुर विधायक बीएल कुशवाहा को लेकर क्राइम ब्रांच की टीम धौलपुर पहुंची। धौलपुर एसीजेएम कोर्ट में विधायक को पेश करने पहुंची क्राइम ब्रांच की टीम ने कोर्ट में विधायक की 15 दिन की पुलिस रिमांड मांगी। जिस पर कोर्ट ने 15 दिन की रिमांड को खारिज करते हुए 4 दिन की पुलिस रिमांड पर विधायक को भेज दिया है। धौलपुर कोर्ट में विधायक की पेशी के दौरान समर्थक बड़ी संख्या में कोर्ट में पहुंच गए। जहां किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए भारी पुलिस बल के बीच विधायक को पेश किया गया। विधायक बीएल कुशवाहा को लेकर क्राइम ब्रांच की टीम जयपुर रवाना हो गई है। क्राइम ब्रांच की टीम जयपुर में विधायक से पूछताछ करेगी।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।