एक बार फिर सस्ता हुआ पेट्रोल.......इस बार 1 रुपए लीटर घटे पेट्रोल के दाम
(Rajasthan, India) पेट्रोलियम कंपनियों ने मंगलवार को पेट्रोल के दामों में कटौती की। जयपुर में दाम 1.27 रुपए प्रति लीटर कम हुए हैं। नई दरें आधी रात से लागू हो गईं। उधर पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने एलान किया कि डीजल भी 2.50 रु. प्रति लीटर सस्ता होगा। इसकी कीमतें विधानसभा चुनाव की आचार संहिता खत्म होने पर 19 अक्टूबर से कम हो सकती हैं। यदि सरकार डीजल के दाम घटाती है तो चार साल बाद पहला मौका होगा जब इसमें इतनी बड़ी कटौती होगी। इससे पहले आठ सितंबर 2010 को डीजल 2.35 रुपए लीटर सस्ता हुआ था। पेट्रोल की कीमतों में 1.47 फीसदी की कटौती हुई है। इसके बाद अब दिल्ली 1.21 रुपए घटकर 66.65 रुपए प्रति लीटर मिलेगा। पहले यह 67.86 रुपए प्रति लीटर था।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।