हरियाणा और महाराष्ट्र में वोटिंग जारी.........हरियाणी की 90 और महाराष्ट्र की 288 विधानसभा सीटों पर डाले जा रहे हैं वोट
(BIHAR, India) महाराष्ट्र में कई दशकों में पहली बार ऐसा हुआ है। जब पांच प्रमुख पार्टियां चुनाव मैदान में अलग-अलग लड़ रही हैं। जबकि इसके अतिरिक्त छोटी पार्टियां और निर्दलीय उम्मीदवार भी चुनाव मैदान में हैं और सभी ने मतदाताओं को लुभाने की कोशिश की है।वोटिंग शुरू हो चुकी है और शाम छह बजे तक चलेगी और मतगणना 19 अक्टूबर को सुबह आठ बजे सुबह शुरू होगी। 288 सदस्यीय विधानसभा के लिए कराए जा रहे चुनाव में 8.25 करोड़ मतदाता 4000 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला करेंगे। विधानसभा चुनाव के साथ-साथ बीड़ लोकसभा सीट पर उपचुनाव भी हो रहा है...जो भारतीय जनता पार्टी के सांसद गोपीनाथ मुंडे के निधन के बाद से खाली है। हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए भी वोटिंग जारी है। मतदान में 1.63 करोड़ से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। राज्य की 90 सदस्यीय विधानसभा के चुनाव के लिए 16357 मतदान केंद्रों पर वोटिंग शुरू हुई....जो शाम छह बजे तक चलेगी। मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्रीकांत वलगद ने कहा की 1.63 करोड़ मतदाता 1351 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। कुल 90 सीटों में से 73 सामान्य..जबकि 17 सीटें आरक्षित हैं. 2700 मतदान केंद्रों को संवेदनशील घोषित किया गया है। इस बार के चुनाव में अधिकांश सीटों पर बहुकोणीय मुकाबला है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।