(JHARKHAND, India)
आगामी विधानसभा चुनाव में महागठबंधन का नेतृत्व झामुमो करेगा। राज्य की जल संसाधन मंत्री और राजद नेता अन्नपूर्णा देवी ने राजद का स्टैण्ड क्लियर करते हुए कहा कि महागठबंधन को लेकर आज शाम बैठक की जायेगी जिसमें महागठबंधन की रूपरेखा तय की जायेगी। कोडरमा में उन्होने बताया कि यह बात तय हो चुकी है कि राजद और कांग्रेस झामुमो के नेतृत्व में आगामी विधानसभा चुनाव लडेगी। उन्होने बताया कि फिलहाल राजद 25 सीटो की दावेदारी की मांग कर रहा है। अन्नपुर्णा देवी स्वचछता अभियान कार्यक्रम में हिस्सा लेने झुमरी तिलैया आयी थी जहां उन्होने ये बाते कही। स्वच्छता अभियान पर उन्होने कहा कि जिस तरह लोग अपने घरो को साफ करते है उसी तरह आसपास के इलाको को भी साफ करने की जरूरत है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।